Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में बिगड़ेगा मौसम, 9 जुलाई तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहने के आसार

पंजाब में अगले चार दिनों तक मौसम के खराब बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के यात्रा करने से बचने की अपील की है। तेज बारिश और आंधी के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

7 जुलाई को भी कई जिलों में रहेगा असर
7 जुलाई को भी मौसम के तेवर नरम पड़ने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

8 और 9 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
8 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 9 जुलाई को भी पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। इसके अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186570