Thu, 30 Jul 2026
Post Details

होशियारपुर में कुत्तों के झुंड ने 4 साल की बच्ची को घसीट कर मार डाला, परिवार खेतों में कर रहा था काम

होशियारपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 4 साल की बच्ची को अवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। बच्ची की पहचान 4 गुनगुन के रूप में हुई है। बच्ची का परिवार मूल रूप से यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी कर अपना गुजारा करता था।

खेतों में काम कर रहा था बच्ची का परिवार
जानकारी के मुताबिक रामजीवन और उनकी पत्नी प्रीति बसी जलाल के पास खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गुनगुन को 100 मीटर दूर पेड़ों की छांव के नीचे लिटाया हुआ था। इसी दौरान अचानक कुत्तों का एक झुंड आया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर अपने साथ ले गए। 

घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में करवाया भर्ती
बच्ची की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गुनगुन गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। परिजन आनन-फानन में बच्ची को टांडा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात ईलाज के दौरान गुनगुन की मौत हो गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186776