Thu, 30 Jul 2026
Post Details

ZEE5 से हटी 'सतलुज' पर गरमाई सियासत, केवल सिंह ढिल्लों बोले- पंजाबियों के साथ है बीजेपी

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर जारी विवाद के बीच अब पंजाब बीजेपी के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें फिल्म के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से संपर्क किया।

भाजपा हमेशा पंजाबियों के साथ
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले के तथ्यों की जांच के लिए समिति गठित किए जाने का वह स्वागत करते हैं और इसके लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद भी करते हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है और भारतीय जनता पार्टी हमेशा पंजाबियों तथा उनकी भावनाओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के बाद पूरे मामले के तथ्य सामने आएंगे।

जसवंत खालड़ा के जीवन पर आधारित है फिल्म
बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म को ZEE5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था और इसकी रिलीज के बाद यह चर्चा का विषय बन गई।फिल्म रिलीज होने के महज दो दिन बाद ही ZEE5 ने इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186589