Thu, 30 Jul 2026
Post Details

यात्रियों को बड़ी राहत, पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार द्वारा नए DC रेट के अनुसार वेतन जारी करने संबंधी पत्र सभी डिपो में भेजे जाने के बाद कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया। यूनियन के प्रधान रेशमजीत सिंह गिल ने हड़ताल खत्म होने की पुष्टि की है।

सरकार के आदेश के बाद बना समाधान
कर्मचारी लंबे समय से नए DC रेट के अनुसार वेतन लागू करने की मांग कर रहे थे। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी होने के बाद यूनियन ने सकारात्मक रुख अपनाया और हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया। हड़ताल के कारण बुधवार सुबह राज्य के अधिकांश पनबस डिपो से बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि हड़ताल खत्म होने के बाद अब बस सेवाओं के जल्द सामान्य होने की उम्मीद है।

कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोतरी
नए DC रेट लागू होने से पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के मासिक वेतन में करीब 1,800 रुपये की बढ़ोतरी होगी। यूनियन का कहना है कि सरकार के आदेश के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186658