Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पटियाला में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, पिता-बेटी की मौत

पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पिता और बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां और बेटे का राजिंदरा अस्पताल में ईलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार, ऑफिसर कॉलोनी निवासी विकास बातिश (45), उनकी पत्नी तमन्ना (43), बेटी खुशी (13) और बेटा कनव (11) ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान विकास बातिश और उनकी बेटी खुशी की मौत हो गई।

अस्पताल में भर्ती तमन्ना और कनव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम दोनों का लगातार इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

घरेलू लेन-देन के विवाद की जांच
डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186588