ਬਰਨਾਲੇ ਵਿਖੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਉੱਤੇ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਦੀ ਕੜੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਦਾ ਕੀਤੀ ।
जालंधर,12 जुलाई 2026- शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक बस्ती बावा खेल मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू ने महानगर के मेयर विनीत धीर को विशेष तौर पर बुलाकर उनका धन्यवाद किया। राजेश रिंकू ने बताया कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाले पार्क के विकास कार्य और गलियों के निर्माण को मेयर विनीत धीर ने पहल के आधार पर करवाया है। इसीलिए आज उन्हें अपने क्षेत्र में बुलाकर लोगों के रूबरू करवाया गया और लोगों द्वारा व शिव सेना समाजवादी द्वारा उनका धन्यवाद किया गया। इस मौके पर सौरव कुमार, साबी कुमार,ओम कुमार,दीप,प्रिंस,हरनेक,दीपक पुरी,खुल्लर,अनमोल,सनी,आर्यन,ऐंडी,गुरप्रीत,जसकरण,मनीश,विजय,रवि,अजय,कमल,मनी,रोहित,अभी सहित बड़ी गिनती में शिव सैनिक मौजूद थे।





Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!