Thu, 30 Jul 2026
Post Details

भारतीय जनता पार्टी के सरकार मे ये कौन-सी मीटिंग चल रही है? और अगर मीटिंग नहीं है, तो आखिर यह क्या हो रहा है?

 

 

 (भोपाल )सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक सरकारी कार्यालय के अंदर एक महिला गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस कमरे में यह सब हो रहा है, वहां राष्ट्रपति की तस्वीर भी लगी नजर आ रही है, जिससे यह किसी सरकारी कार्यालय का कक्ष प्रतीत होता है।

 

यदि यह वीडियो वास्तविक है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सरकारी कार्यालय अब मनोरंजन का मंच बनते जा रहे हैं? आखिर यह कार्यक्रम किस अनुमति से हुआ और सरकारी गरिमा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया?

 

यदि किसी के पास इस वायरल वीडियो की सही जानकारी, स्थान या उद्देश्य की पुष्टि हो, तो जरूर साझा करें। तथ्यों के आधार पर ही सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186658