ਬਰਨਾਲੇ ਵਿਖੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਉੱਤੇ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਦੀ ਕੜੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਦਾ ਕੀਤੀ ।
भारत ने रेलवे क्षेत्र में हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन लॉन्च कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से 'NaMo Green Rail' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
2,600 यात्रियों की क्षमता, 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
नई हाइड्रोजन ट्रेन में दो हाइड्रोजन पावर्ड ड्राइविंग कार और आठ यात्री कोच हैं। यह ट्रेन करीब 2,600 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है और इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा है। फिलहाल इसे हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जाएगा।
पानी की भाप ही होगा एकमात्र उत्सर्जन
हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक के जरिए ट्रेन बिजली उत्पन्न करती है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रतिक्रिया होती है, जिससे केवल पानी की भाप निकलती है। यही कारण है कि इसे पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल माना जा रहा है।





Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!