Thu, 30 Jul 2026
Post Details

केंद्र सरकार ने पंजाब बीजेपी नेता हरजीत ग्रेवाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेवाल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा। उनके साथ मुनव्वरी बेगम को आयोग का उपाध्यक्ष और ग्लेन ई. सूज़ा टिक्लो को सदस्य नियुक्त किया गया है।

इकबाल सिंह लालपुरा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

हरजीत सिंह ग्रेवाल, पंजाब भाजपा के प्रमुख सिख चेहरों में से एक माने जाते हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद खाली था। ग्रेवाल किसान आंदोलन के दौरान भी भाजपा की ओर से सक्रिय भूमिका निभाने के कारण चर्चा में रहे थे। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186570