Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में तेज बारिश; मौसम विभाग का एक्शन अलर्ट जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। चंडीगढ़, मोहाली, पठानकोट, रूपनगर और गुरदासपुर में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे। लगातार हुई बारिश के कारण चंडीगढ़ और खरड़ की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं जालंधर में दिन के समय ही घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

कई जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग ने पटियाला, अमलोह, खन्ना, समराला, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, बटाला, डेरा बाबा नानक और भुल्लथ सहित कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

दोपहर तक जारी रहेगा अलर्ट
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने दोपहर पौने दो बजे तक मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

 जारी हुआ 'टेक एक्शन' अलर्ट
मौसम विभाग ने राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, दसूया, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां समेत कई क्षेत्रों के लिए 'टेक एक्शन' अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186570