Tue, 28 Jul 2026
Post Details

जगबीर सिंह बराड़ के भाजपा जालंधर रूरल साउथ जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, विक्रांत वंदना मदान ने दी शुभकामनाएं*

जालंधर आज तिथि 20 जुलाई (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ एवं कर्मठ नेता सरदार जगबीर सिंह बराड़ को जालंधर रूरल साउथ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के उपरांत भाजपा मॉडल टाउन वार्ड-33 के वार्ड इंचार्ज विक्रांत वंदना मदान ने सरदार जगबीर सिंह बराड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विक्रांत वंदना मदान ने कहा कि सरदार जगबीर सिंह बराड़ लंबे समय से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते आ रहे हैं। संगठन ने उनकी कार्यशैली, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बराड़ के नेतृत्व में जालंधर रूरल साउथ में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं केंद्र सरकार की विकासपरक योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
विक्रांत वंदना मदान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जगबीर सिंह बराड़ के कुशल नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई गति मिलेगी तथा आगामी समय में पार्टी जनसंपर्क और संगठनात्मक विस्तार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सरदार जगबीर सिंह बराड़ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जालंधर रूरल साउथ में भाजपा पहले से अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

Views: 50

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 185410