Wed, 29 Jul 2026
Post Details

पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा से पूछताछ जारी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा के खिलाफ चल रही जांच के बीच पुलिस ने बुधवार को उनके घर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद की गई। हालांकि, तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और जांच से जुड़ी किसी भी जानकारी पर टिप्पणी नहीं की।

रिश्वतकांड में पूछताछ जारी
पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम आम आदमी पार्टी (AAP) नेता बलविंदर सिंह मियाणी हत्याकांड से जुड़े कथित रिश्वत मामले में सामने आया है। पुलिस इस मामले में उनसे लगातार पूछताछ कर रही है और जांच को आगे बढ़ा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत की निगरानी में दसूहा कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा था।

Views: 19

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 185418