ਬਰਨਾਲੇ ਵਿਖੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਉੱਤੇ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਦੀ ਕੜੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਦਾ ਕੀਤੀ ।
कनाडा और अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1.7 टन अवैध नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 139 मिलियन डॉलर (करीब 1160 करोड़ रुपए) से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 13 पंजाबी मूल के बताए जा रहे हैं।
कमर्शियल ट्रकों और सप्लाई चेन का किया जा रहा था दुरुपयोग
जांच एजेंसियों के अनुसार, तस्कर गिरोह कमर्शियल ट्रकिंग इंडस्ट्री और वैध सप्लाई चेन का इस्तेमाल कर कनाडा और अमेरिका के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पार ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। जांच में सामने आया कि नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और वैध परिवहन व्यवस्था की आड़ में अवैध कारोबार को अंजाम देता था।
जनवरी 2025 में शुरू हुई थी गुप्त जांच
इस हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय जांच की शुरुआत जनवरी 2025 में विंडसर पुलिस सर्विस ने गुप्त ऑपरेशन के तहत की थी। मामले में सीमा पार गतिविधियों के संकेत मिलने के बाद फरवरी 2025 में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) भी जांच में शामिल हो गई।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, अधिकारियों को ऐसे अहम सबूत मिले जिनसे स्पष्ट हुआ कि यह मामला अलग-अलग तस्करी की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सुव्यवस्थित और व्यापक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क सक्रिय था। एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की भी जांच कर रही हैं।
नामजद आरोपियों की सूची
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गगनदीप थिंडल (27), सिमरनजीत सिंह (32), कंवरपाल कुलार (32), जतिनदीप सिंह (39), जसविंदर सोही (55), तेजविंदर संधू (29), हरविंदर संधू (33), हनिंदरपाल ग्रेवाल (34), मोहम्मद बिनहसन (41), मिशेल मोस्कोन (28), गुंदीप तारीवाल (32), शॉन बैटे (44), ज़ैन ख्वाजा (28), विली श्वार्ट्ज (30), महकप्रीत सिंह (24), करणदीप सिंह (27), तरमिंदर सिंह (19), स्टीव स्कुसोलिन (32) और अवतार सहोता (54) शामिल हैं।





Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!