Tue, 28 Jul 2026
Post Details

पंजाब में नशा घर-घर तक पहुंच चुका है। पंजाब सरकार और प्रशासन इस पर नकेल डालने में असफल साबित हुआ है : राजेश रिंकू

दीपक पुरी को शिवसेना समाजवादी का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया।
 जालंधर,26 जुलाई 2026-(सोनू) : -शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक बस्ती बावा खेल मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने की। इस बैठक में दीपक पुरी को शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। दीपक पुरी ने नियुक्ति के बाद संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी की तन-मन-धन से सेवा करेंगे और पार्टी के विस्तार में हर संभव प्रयत्न करेंगे। इसके बाद राजेश रिंकू ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में नशा घर-घर तक पहुंच चुका है। पंजाब सरकार और प्रशासन इस पर नकेल डालने में असफल साबित हुआ है। अब युवाओं को ही कमर कसनी होगी और नशे के इस कारोबार को समाज व पंजाब से खत्म करना होगा। रिंकू ने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज में नशे के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि जो लोग नशे के दलदल में फंस चुके है उन्हें बचाया जा सके। इस बैठक में सौरव कुमार,ओम कुमार,साबी,विजय कुमार हिमांशु पुरी,मुनीश कुमार,पवन कुमार,तजिंदर सिंह,अजीत सिंह,तानिष पासी,विजय,ऐरी खोखर,यशपाल,नवराज,गुरजीत आदि शिव सैनिक मौजूद थे।

Views: 20

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 185409