Thu, 30 Jul 2026
Post Details

मैक्लोडगंज घूमने गए जालंधर के युवक की भागसूनाग वाटरफाल के पास नाले में डूबने से मौत

जालंधर के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौच हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने गया था। हिमाचल के मैक्लोडगंज के भागसूनाग स्थित वाटरफाल के समीप नाले में नहाने उतरे इस युवक की तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जालंधर का रहने वाला अमित कुमार ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को सूचना दी कि वह और उसके 4 साथी भागसूनाग वाटरफाल के साथ नाले में नहा रहे थे। इस दौरान नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते उनका एक दोस्त पवन कुमार (32) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजदीक राकेश टैंट हाऊस नकोदर रोड जालंधर पानी के तेज बहाव में बह गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186978