Sat, 13 Jun 2026
Post Details

*मोदी जी भारत को राम राज्य बनाना चाहते हैं जिसके लिए सभी भारतवासियों का सहयोग जरूरी:किशन लाल शर्मा*

*मोदी जी भारत को राम राज्य बनाना चाहते हैं जिसके लिए सभी भारतवासियों का सहयोग जरूरी:किशन लाल शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने सेवा सप्ताह के दूसरे दिन शाइन ऑक्सफोर्ड स्कूल में बच्चों को कापियां,पेन और फ्रूट बांटकर मनाया गया।

जालंधर 18 सितंबर ( विक्रांत मदान ) पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को समर्पित सेवा सप्ताह के तहत आज दूसरे दिन काजी मंडी में शाइन ऑक्सफोर्ड स्कूल में बच्चों को कापियां,पेन और फ्रूट बांटकर मनाया गया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शालू जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत बनाने लगे हुए हैं जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का लक्ष्य था देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना उसी कड़ी में भारत देश के प्रधानमंत्री गरीब लोगों को आवास योजना के तहत मकान बना कर दे रहे है और भी कई कार्य राष्ट्र के हित में कर रहे हैं।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति पंजाब मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पूरा सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है और युवाओं को कहा कि मोदी जी के जीवन से नौजवान प्रेरणा लें और राष्ट्रहित के लिए कार्य में जुट जाएं मोदी जी ने सारा जीवन अपने लिए कुछ नहीं किया जो भी किया है वह सारा राष्ट्र के हित में किया है जैसे कि प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक,धारा 370 तोड़कर भारत को रामराज्य बनाने की ओर लेकर जा रहे हैं जिसके लिए सभी भारतवासियों का सहयोग जरूरी है।
इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा की नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा राष्ट्र हित के लिए कार्य किए है। कहा कि हर युवा को मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ना होगा और मोदी जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। 
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल आंचल सोनी,कविता,वंदना,नेहा,रीना, शिवानी,कर्ण सोनी,नवीन भल्ला व आदि मौजूद थे।

Views: 19

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166546