Tue, 16 Jun 2026
Post Details

Kisan Andolan...

 

Delhi:- शंभू बॉर्डर पर भारी बवाल, पुलिस ने ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले, सिंघु बॉर्डर सील.

Kisan Andolan: सरकार के साथ किसान संगठनों की बैठक बेनतीजा रही. दिल्ली में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है. इसी वजह दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाके में भारी जाम लगा.

 Protest: किसानों के ट्रैक्टर में करीब 6 महीने का राशन.

Protest: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों की 13 मार्च को दिल्ली चलो की अपील पर भारी संख्या में लोगों का देश की राजधानी में पहुंचने की संभावना है. 

Protest: केंद्र चर्चा करे- भूपिंदर सिंह हुड्डा

किसानों के मार्च पर हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत किसानों के साथ चर्चा करनी चाहिए और जो वे कह रहे हैं उस पर सहमत होना चाहिए.

 Protest: किसानों से सरकार की अपील

किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों से निवेदन है कि वैसे लोगों से सावधान रहें, जो वातावरण को प्रतिकूल बनाना चाहते हैं. बहुत सारे लोग ऐसी कोशिश करेंगे कि इस तरह की स्थिति बने कि जिससे एक वातावरण प्रदूषित हो.किसान भाइयों से कहूंगा कि ऐसी चीजों से बचें. भारत सरकार किसानों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है.

Protest: कांग्रेस का वार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा, तब मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को किसानों के खिलाफ क्रूरता, बर्बरता, दमन और दंशकाल के रूप में जाना जाएगा. किसानों की आवाज को दबाने के लिए BJP सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली को ‘पुलिस छावनी’ में तब्दील कर दिया है, जैसे किसी दुश्मन ने दिल्ली की सत्ता पर हमला बोल दिया है.

Views: 39

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167332