Tue, 16 Jun 2026
Post Details

*जिला भाजपा ने मनीष सहगल को जिला लोकल बॉडी सैल का कन्वीनर किया नियुक्त*

*जिला भाजपा ने मनीष सहगल को जिला लोकल बॉडी सैल का कन्वीनर किया नियुक्त*

जलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने सीनियर लीडरशिप और जिला प्रभारी संजीव खन्ना,जिला सह प्रभारी और प्रदेश लोकल बॉडी सैल के कन्वीनर के के मल्होत्रा से विचार विमर्श करके मनीष सहगल को लोकल बॉडी सैल का जिला कन्वीनर नियुक्त किया है।सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक मुबारकबाद दी है और कहा कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही अपने-अपने वार्डों में एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की बीजेपी पताका लहराने में पूरा जोर लगाना है।इस अवसर पर मनीष सहगल ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके पार्टी ने उनको जो जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे शहर में मजबूत करने के लिये और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करेंगे।

Views: 36

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167337