Tue, 16 Jun 2026
Post Details

Himachal Budget 2024: अप्रैल में 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM सुक्खू का एलान- 20 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

 

Himachal Budget 2024 हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में घोषणा कि की प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों बोर्ड व निगमों में 20 हजार पद भरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा युवाओं के सुनहरे भविष्य को देखते हुए सरकार यह कदम उठा रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने अप्रैल में युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की भी घोषणा की है।

 

Himachal Budget 2024: अप्रैल में 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM सुक्खू का एलान- 20 हजार पदों पर होंगी भर्तियां.

CM सुक्खू का एलान- 20 हजार पदों पर होंगी भर्तियां...

हिमाचल में नौकरियों का पिटारा...

सीएम बोले- 25 हजर पदों पर होंगी भर्तियां...

अप्रैल में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र...

 शिमला:- (Himachal Pradesh Budget 2024): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों, बोर्ड व निगमों में 20 हजार पद भरेगी। राज्य लोक सेवा आयोग इसी माह विज्ञापन निकालेगा। 2500 पद भरने के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी है। इन्हें अप्रैल में नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। राज्य चयन आयोग अभी पूरी तरह क्रियाशील नहीं हुआ है। आयोग जब पूरी तरह क्रियाशील होगा, भर्ती करेगा।

 

राज्य चयन आयोग में परीक्षा कम्प्यूटर पर आधारित होगी

राज्य चयन आयोग में परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और प्रश्नपत्र भी कंप्यूटर पर ही सेट होंगे। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के सवाल पर मुख्यमंत्री (CM Sukhu) ने यह जानकारी सदन में दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा यह मामला है।

 

26 दिसंबर, 2022 को उनके ध्यान में मामला आया था कि अब भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार ने इसकी जांच करवाई। पता चला कि ऐसा कई वर्षों से किया जा रहा था, जो लोग योग्य नहीं थे, वे पेपर लीक करवाकर नौकरी प्राप्त कर रहे थे। युवाओं को धोखे से बचाने के लिए आयोग को भंग किया।

Views: 182

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167338