Thu, 18 Jun 2026
Post Details

*पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी जी का 29 सितंबर को नव दुर्गा माता मंदिर में जन्मोत्सव मनाने के लिए बैठक की*


*प्रिंसिपल सतीश शर्मा, अश्विनी अरोड़ा और एस.एस. बेदी संरक्षक, डॉक्टर करण सोनी सोसायटी पंजाब के उपाध्यक्ष और सुरेश अरोड़ा महासचिव बने*


लुधियाना, 9 सितम्बर (विक्रांत मदान)- पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक आज सर्किट हाउस में सोसायटी के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा, सोसायटी अध्यक्ष पुरिश सिंगला और सोसायटी संयोजक नवदीप नवी के संरक्षण में हुई। बैठक में सोसायटी द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले प्रिंसिपल सतीश शर्मा समाज सेवीं, अश्वनी अरोड़ा और सुरिन्दर सिंह बेदी को सोसायटी पंजाब के संरक्षक लिया गया जबकि समाजसेवी डा. करन सोनी को सोसायटी पंजाब का उपाध्यक्ष और सुरेश अरोड़ा को सोसायटी पंजाब का महासचिव बनाया गया। इस समय प्रिंसिपल सतीश शर्मा एवं डाॅ. करण सोनी को श्री बावा ने "दिव्य ज्ञान का सागर श्री गुरु ग्रंथ साहिब" पुस्तक भेंट की। इस समय उपाध्यक्ष सुनील मैनी, महासचिव सुनील शर्मा, चमन लाल भी मौजूद रहे।
        इस समय 29 सितंबर को पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी जी के जन्मोत्सव को लेकर बावा, पुरीश और नवी ने कहा कि महान देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी जी का जन्मोत्सव 29 सितंबर को नव-दुर्गा माता मंदिर में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने लड़कियों को दहेज के रूप में दी जाने वाली भाग्यवती उपन्यास लिखकर महिलाओं को जीवन जीने की सुगम राह दी। उन्होंने कहा कि समारोह में पंडित जी के बारे में पांच किताबें लिखने वाले प्रोफेसर एच.एस. बेदी पूर्व चांसलर  भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

Views: 62

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167549