Thu, 18 Jun 2026
Post Details

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

महिला कांग्रेस ने की देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत

महिला कांग्रेस की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर शुरू हुआ अभियान 

दिल्ली आज तिथि 15 सितंबर (विक्रांत मदान) महिला काँग्रेस स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए वेबसाइट भी लॉन्च की।

अभियान की शुरुआत करते हुए नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अलका लांबा ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आज यानी 15 सितंबर 2024 को अपने 40 साल पूरे कर लिए हैं। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी। इसकी स्थापना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न इंदिरा गांधी ने की थी। इस मौके पर हम उन्हें याद करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि महिला कांग्रेस देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए जिस तरह हमेशा संघर्षरत रही है, वैसे ही आगे भी रहेगी।

लांबा ने कहा, स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस अपनी वेबसाइट लॉन्च कर रही है। इसके माध्यम से देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सदस्य बनने के लिए join.aimc.in पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने देश की सभी महिलाओं से महिला कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की।

        लांबा ने कहा, महिला कांग्रेस अन्याय का सामना कर रही महिलाओं के साथ पूरी ताकत बनकर खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस की सदस्यों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए जल्द एक विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

         महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संदेश में कहा, आधी आबादी को पूरा हक मिलना एक संवैधानिक दायित्व है। कांग्रेस इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ने आजादी की लड़ाई से लेकर अंतरिक्ष की उड़ान तक राष्ट्र के निर्माण में अपना बराबरी का योगदान दिया है।

          लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, महिला कांग्रेस का अथक परिश्रम भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। महिलाओं के सम्मान, समानता और सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस के संघर्ष एवं समर्पण को सलाम है।

Views: 216

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167558