Thu, 18 Jun 2026
Post Details

*पंजाब के नौजवान मोदी जी के मार्गदर्शन पर चलकर राज्य को नशामुक्त कर मज़बूत करेंगे--सुशील शर्मा

*जिला जालंधर भाजपा शहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वे जन्मदिन पर खूनदान कैंप का किया आयोजन*

 

*मोदी जी के जन्मदिन पर खूनदान करना साबित करता जालंधर के लोगों का भारत के प्रधानमंत्री पर विश्वास और ज्यादा बढ़ा-सुशील शर्मा*

जालंधर आज तिथि 17 सितंबर (सोनू भय) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा आज प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी जी के 74वे जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल जालंधर और पूर्व सांसद सुशील रिंकु की अगुवाई में दोआबा हॉस्पिटल में थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि देश की आज़ादी एवं हर मुशकिल समय मे राष्ट्रहित के लिए सबसे आगे होकर कार्य करने वाले हर एक पंजाबी मोदी जी के मार्गदर्शन पर चलकर अपने पंजाब राज्य को नशामुक्त कर मज़बूत करेगा।उन्होंने कहा कि जालंधर शहरी के चारों हल्को के बूथों, वार्डों और मंडलों से भारी मात्रा से कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आ कर मोदी जी के जन्मदिन पर खूनदान करना साबित करता है की जालंधर के लोग भारत के प्रधानमंत्री पर विश्वास करते है।उन्होंने कहा कि आज रक्तदान कार्यक्रम को लेकर शहरी इलाके के कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला है और दोनों कैंपों के दौरान युवाओं, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और युवतियों ने 42 यूनिट अपना रक्तदान किया।उन्होंने कहा कि जिला भाजपा सभी खूनदान करने वाले का रक्तदाताओं का धन्यवाद कर सबको विश्वास दिलाती है कि भविष्य मे भी लोकसेवा के किसी भी कार्यक्रम मे हम सभी आगे बढ़कर बिना किसी स्वार्थ और बिना राजनीतिक भेदभाव से जालंधर के लोगों एवं समाज को मज़बूत करने का कार्य मिलकर करेंगे।उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिन पर पूरे भारत में भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में जश्न का माहौल है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जनादेश हासिल करने के बाद पीएम मोदी एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं और दस सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने ऐतिहासिक फैसलों के जरिए एक लंबी लकीर खींची है और उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने निर्णायक जनादेश हासिल किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,रमन पब्बी,शमा चौहान,शालू, अमरजीत सिंह अमरी,किशन लाल शर्मा,अजमेर सिंह बादल, सन्नी शर्मा आदि उपस्थित थे।

*सिविल अस्पताल में रक्तदाता*

1.राजकुमार 2.गुरप्रीत सिंह 3.रोहित गुप्ता 4.विनोद कुमार 
5.आकाश कुमार 6.प्रिंस बघा 7.नीतीश कुमार  8.चरण मोरी 9.सुशील कुमार10.मुनीश पाठक 11.रंजीत कुमार दुग्गल 
12.यशवी 13.चरणजीत भेल 14.अनिल शर्मा 15.संदीप महाजन
16.अशोक सरीन 17.ललित कुमार 18.शुभम कुमार19.तरनजीत
20.अनमोल 21. .पारस कक्कड़

*दोआबा हॉस्पिटल में रक्तदाता*

1. सागर मखीजा 2. अभिषेक 3. रिजवान4. रोहित 5. अनिल कुमार
6. नितेश कुमार  7. सतेंद्र कुमार 8. कोमल कुमार  9. विशाल शर्मा
10. विशाल टंडन 11. आशीष  12. गुरकीरत सिंह  13. दीपक सिंह 14. करण15. मनदीप बख्शी 16. विज17. दीपक मखीजा
18. जोगिंदर पाल 19. अजय भगत  20. अमनदीप 21. इंदर सिंह

Views: 86

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167558