Thu, 18 Jun 2026
Post Details

भाजपा सदस्यता अभियान 2027 मे भाजपा की पंजाब मे सरकार बनाने का साक्षी बनेगा-विजय रुपाणी*

*पंजाब भाजपा प्रदेश सदस्यता अभियान की अहम बैठक जालंधर में हुई संपन्न*

*कैंप लगाकर घर-घर जाकर समाज के हर वर्ग के लोगो को भाजपा से जोड़ना हमारा लक्ष्य-तरुण चुघ  

जालंधर आज तिथि 25 नवंबर (सोनू बाई) :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश की सदस्यता अभियान को लेकर एहम बैठक जालंधर के सी.टी. इंस्टीचिऊट प्रतापपुरा रोड में सम्पन्न हुई।इसमें विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, सदस्यता अभियान के प्रदेश इंचार्ज और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री श्री श्रीनिवासलु और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी,पूर्व सांसद, पूर्व एमएलए, जिलों के अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित हुए।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टियों से भिन्न है और हमारी पार्टी कार्यकर्ता की पार्टी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान 2027 मे भाजपा की पंजाब मे सरकार बनाने का साक्षी बनेगा।  उन्होंने कहा कि देश के ग्रह मंत्री अमित शाह जी ने भी बूथ स्तर पर पार्टी का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की निष्ठा ही भाजपा का मज़बूत जानदार है।पंजाब की जनता ने भाजपा के साथ चलने का मन बना लिया है और आने वाले समय में भाजपा मजबूती के साथ सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की सक्षमता से ही मजबूत सरकार बनेगी।इस अवसर पर तरुण चुघ ने प्रदेश सदस्यता अभियान बारे बोलते हुए कहा कि भाजपा में अभी तक 11करोड़ 67लाख सदस्य बन चुके है।उन्होंने कहा कि कैंप लगाकर घर-घर जाकर समाज के हर वर्ग के लोगो को भाजपा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश के साथ साथ दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।उन्होंने पंजाब में पार्टी के वोट प्रतिशत बढ़ने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में भी पार्टी का जनाधार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब की जनता आप और कांग्रेस को नाकार कर पंजाब में भाजपा की सरकार बनायेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में  आप सरकार आने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा,अपहरण और लूट डिकैती बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है।उन्होंने कहा कि हम सभी को मजबूती से पार्टी को प्रदेश में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पचास साल बाद 1984 पीड़ितों को नौकरियां देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतों को पूछना होगा कि आप किनके साथ है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पंजाब में तीस लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने का आह्यान किया।इस मौके पर श्री निवासलू जी ने कहा कि जन जन के मन में भाजपा संगठन की लोकप्रियता के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की शक्ति और मेहनत है और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि पंजाब में भाजपा की सदस्यता का नया इतिहास रचेंगें। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि आज भाजपा पूरी दुनिया में अनोखी पार्टी है जिसने डेढ़ महीने में दस करोड़ सदस्य जोड़ें है और भाजपा पूरे भारत में कैडर बेस एकमात्र पार्टी है।उन्होंने सभी को पार्टी के  संगठनात्मक ढांचे के बारे में अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से पार्टी का विस्तार हुआ।उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब दुबारा पंजाब में तीस लाख के लक्ष्य को हासिल करने के और 2027 में सरकार बनाने के लिए आने वाले समय में पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता मजबूती से काम करेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो हमेशा सभी को साथ लेकर उनके विकास पर जोर देती है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विकासशील योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है

Views: 204

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167549