Thu, 18 Jun 2026
Post Details

सदस्यता अभियान एवं नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन

नगर निगम चुनावो मे भाजपा सबसे बढ़ा दल बनकर उभरेगा-सुशील शर्मा
 
*पार्टी से नये आवेदक जल्द अपना नामांकन दाखिल करे*

जालंधर आज तिथि 26 (सोनू बाई) :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक जगबीर बराड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए। इस बैठक में आने वाले नगर निगम चुनावों और भाजपा सदस्यता अभियान में शहर के हर बूथ के संगठन को मज़बूत करने को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार नगर निगम चुनावो मे भाजपा सबसे बढ़ा दल बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और अब आप सरकार के कार्यकाल में नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और दोनों पार्टियों ने शहर में विकास के नाम पर हर जगह से पूरी तरह विनाश किया है।उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा के निगम कार्यकाल को याद करते है जब भाजपा के मेयर ने शहर के विकास के लिए एतिहासिक कदम उठाए थे और शहर में विकास की गाथा लिखी थी।उन्होंने कहा कि जालंधर का माहौल ख़राब करने वाली आप और कांग्रेस दोनों को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी निगम चुनावों में इनकी हार तय है। सुशील शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव शहर के भविष्य की तकदीर,और दिशा तय करेंगे।उन्होंने कहा कि शहर की जनता समझ चुकी है कि पहले कांग्रेस और अब आप सरकार ने जनता की अनदेखी कर झूठे वायदों से जालंधर को विकास में बहुत पीछे कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार जलांधर के लोग भाजपा को  निगम में जीताकर विरोधियों को करारा जवाब देने जा रही है।

Views: 243

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167549