Thu, 18 Jun 2026
Post Details

नगर निगम चुनावो एवं सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने बिगुल बजाया

विधासभा प्रभारी नियुक्त कर मंडल प्रधानों समेत जिला मोर्चा सैलो को भी काम पर लगाया* 

 *भाजपा सदस्यता अभियान निगम चुनावो की सफलता का आधार बनेगा=सुशील शर्मा* 

*भंडारी, कालिया,शीतल, बराड़ एवं मक्कड़ विधासभा इंचार्ज बने* 

जालंधर 27 नवंबर (सोन्यू बाई) :-  भाजपा के सदस्यता अभियान को आधार बनाकर भाजपा ने निगम चुनावो की तैयारी हेतु बिगुल बजा दिया है। बीते कल पहले भाजपा जालंधर ने कोर कमेटी की बैठक कर चुनावी योजना को लेकर मंथन किया उसके बाद आज जिला भाजपा कार्यालय मे जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे जालंधर भाजपा के 17 मंडल प्रधानों, प्रभारियों , जिला मोर्चा सैल प्रधानों समेत विधासभा प्रभारियों की विशेष संपन हुई। इस बैठक मे कुछ नई जिम्मेवारियां दी गई। जिसके अंतर्गत विधासभा वेस्ट मे शीतल अंगूराल को इंचार्ज, जिला महामंत्री अमरजीत गोल्डी को संगठन प्रभारी, अशवनी अटवाल मेंबरशिप इंचार्ज, कैंट जगबीर बराड़, सरबजीत मक्कड़ इंचार्ज, महामंत्री अशोक सरीन संगठन प्रभारी, दीपाली बगडिया मेंबरशिप इंचार्ज, केन्द्रीय विधासभा इंचार्ज मनोरंजन कालिया, संगठन प्रभावी रमन पब्बी, मेंबरशिप प्रभारी किशनलाल शर्मा को नियुक्त किया गया है।इस बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे पूरी तरह लगने की अपील कर बोला भाजपा का सदस्यता अभियान अपने जालंधर मे निगम चुनावो की सफलता का आधार बनेगा। जिसको लेकर हम सब एकजुट होकर अपने अपने इलाके मे लगे व समाज के हर वर्ग को भाजपा के साथ जोड़कर भाजपा को मजबूत करने का कार्य करे जिसका लाभ आने वाले नगर निगम चुनावो मे भाजपा को अवश्य मिलेगा। वही केन्द्रीय विधासभा प्रभारी रमन पब्बी ने सभी कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द अपने-अपने इलाके के सभी समर्थकों,कार्यकर्ताओं एवं जानकारों को भाजपा से जोड़े और आने वाले नगर चुनावो मे सबको एकजुट कर भाजपा का मेयर बनाने मे अपनी अपनी भूमिका निभाए।इस मौके पर रमन पब्बी, दविंद्र कालिया, आशवनी भंडारी,किशनलाल शर्मा, दीपाली बगड़िया, हितेश स्याल, अजय चोपड़ा, सतपाल बठला, गोल्डी भाटिया, तरसेम थापा, जस जोहल,डिंपी लुभाना, विकास कैथ, सनी भगत, संजीव मनी, अशोक चड्ढा,राजेश मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल, बिक्रम शर्मा, राम लुभाया, टीटू कपानिया, शीतिश ढल्ल, शिव शर्मा, मनीष बल, अजय ठाकुर, राकेश राना, बलराज बदन, संजीव जामवाल, वरिंदर करवल, नरेश वालिया, रमेश कुमार, सरपंच मीना राना,युवा मोर्चा पंकज जुल्का, महिला मोर्चा शालू, एस.सी मोर्चा अजमेर बादल, ओबीसी मोर्चा प्रमोद कश्यप, स्पोर्ट्स सैल कुनाल गोस्वामी,व्यापार सैल भारत काकड़िया, एन.जी.ओ सैल तरविंदर सोई,अनिल शर्मा, अनुज शारदा, हसन सोनी, गुरमीत सिंह, अंकुर रत्ती, सुनील चोपड़ा, अनिल ठाकुर, वरिंदर भगत आदि भाजपा कार्यक्रता हाजिर थे।

 

Views: 108

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167549