Wed, 17 Jun 2026
Post Details

निकाय चुनाव बाद भाजपा- कांग्रेस का भ्रम दूर हो जाएगा - ईटीओ

*भाजपा को झटका! जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह लांबा आप में शामिल*

*प्रसिद्ध चर्च के गौरव मसीह भी आम आदमी पार्टी में शामिल*

जालंधर, 3 दिसंबर (सोनू  बाई ) : हरभजन  सिंह ईटीओ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा का शहर में मजबूत होने का भ्रम दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में शहरी इलाकों में भाजपा का वोट शेयर 19 प्रतिशत से गिरकर 10 प्रतिशत हो गया। हर जगहों पर आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा वोट पड़े। अब पंजाब के शहरी लोगों की भी पहली पसंद आम आदमी पार्टी है। 

कांग्रेस पार्टी पर उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि जालंधर कांग्रेस पार्टी का गढ़ है। लेकिन इस बार उसका यह किला ढ़ह जाएगा। गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक भी कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, लेकिन उपचुनाव में हमने दोनों सीटों पर कांग्रेस को भारी अंतर से हराया। जिस तरह हमने उपचुनाव में कांग्रेस को गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक में हराया उसी तरह इस बार जालंधर में हराएंगे।

*जालंधर में भाजपा को झटका! जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह लांबा आप में शामिल*

*प्रसिद्ध चर्च के गौरव मसीह भी आम आदमी पार्टी में शामिल*

जालंधर मीटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली। शहर के कई बड़े सामाजिक- राजनीतिक नेता पार्टी में शामिल हुए। वहीं यहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जालंधर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह लांबा आप में शामिल हो गए। 

जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक शख्सियत और आंग्लिकन चर्च के फादर गौरव मसीह भी मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा सोफी गांव के पूर्व सरपंच सुरिंदर सांपला भी आप में शामिल हुए। सभी नेताओं को कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी में में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया।

मीटिंग में मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और जसवीर सिंह राजा गिल, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, पवन कुमार टीनू, दिनेश ढल्ल, दीपक बाली, अमृत पाल, मंगल सिंह, तरनदीप सिंह सनी, गुरविंदर शेरगिल, स्टीवन कलेर और अन्य आप नेता मौजूद रहें।

Views: 117

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167539