Thu, 30 Jul 2026
Post Details

राकेश राठौर ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के जालंधर आगमन की तैयारी को लेकर की बैठक

अश्विनी शर्मा की जालंधर दौरे को लेकर पार्टी को मिलेगी और मजबूती:- राकेश राठौर
   

जालंधर 26 जुलाई (सोनू) : भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज जालंधर में अश्विनी शर्मा के आगमन की तैयारी को लेकर पदाधिकारी एवं साथियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जालंधर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में अश्विनी शर्मा के जालंधर आगमन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा की गई। राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा रविवार 27 जुलाई शाम 6:00 बजे स्थानीय जल विलास पैलेस आयेंगे राकेश राठौर ने बताया कि अश्विनी शर्मा का जालंधर दौरा पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, और हमें सभी कार्यकर्ताओं को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
राकेश राठौर ने कहा कि अश्विनी शर्मा के आगमन के दौरान जालंधर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ रूबरू होंगे । राकेश राठौर ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो को अश्विनी शर्मा के आगमन को सफल बनाने के लिए हम सभी को तैयारी करनी होगी।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अश्विनी शर्मा के आगमन के लिए अपनी तैयारियों की जानकारी दी और उन्हें सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
राकेश राठौर ने कहा कि अश्विनी शर्मा के जालंधर आगमन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जालंधर के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी का जुड़ाव और मजबूत होगा।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष जालंधर रमन पब्बी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल,सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज चंदन रखेजा,राजिंदर शर्मा,जिला सचिव अमित भाटिया,सचिन शर्मा,सुनील कुकरेती,मनीष नड्डा,सनी भगत, जे.के सिंह,ओम प्रकाश ,नितिन बहरोल, यजित हुरियास।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187119