Fri, 19 Jun 2026
Post Details

भारत के सभी बड़े शहरों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, सूतक दोपहर से होगा शुरू जानें क्या करें और क्या न करें पढ़ें पूरी खबर

भारत के सभी बड़े शहरों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, सूतक दोपहर से होगा शुरू 

जानें क्या करें और क्या न करें

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज रात भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में देखा जाएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) का यह दुर्लभ खगोलीय दृश्य भारत के नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में साफ दिखाई देगा। हिंदू धर्म के अनुसार चंद्र ग्रहण न केवल एक खगोलीय घटना है, बल्कि इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी अत्यधिक है। इसी कारण, भारत में ग्रहण के दौरान कई पारंपरिक नियम और अनुष्ठान अपनाए जाते हैं, और विशेष रूप से “सूतक काल” को लेकर लोगों में सजगता रहती है।

 

चंद्र ग्रहण 2025: समय और अवधि

ग्रहण प्रारंभ: 7 सितंबर 2025 की रात
ग्रहण समाप्ति: 8 सितंबर 2025 की तड़के 01:26 AM
ग्रहण की कुल अवधि: लगभग 1 घंटा 20 मिनट

सूतक काल: कब से कब तक?

सामान्य सूतक आरंभ: 7 सितंबर को दोपहर 12:19 बजे
सूतक समाप्त: 8 सितंबर को 01:26 AM
बच्चों, वृद्धों और रोगियों के लिए सूतक: 7 सितंबर शाम 06:36 बजे से शुरू

ध्यान दें कि सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व शुरू होता है और ग्रहण समाप्ति तक चलता है।

क्या न करें चंद्र ग्रहण के दौरान?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में निम्नलिखित गतिविधियों से बचना चाहिए:

भोजन न करें: ग्रहण से 9 घंटे पूर्व ही भोजन त्याग दिया जाता है
नींद न लें, विशेषकर दोपहर में
तेल मालिश, दातुन, कंघी, यौन संबंध, मलमूत्र विसर्जन करने से परहेज़
भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें
नवजात और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है

 

कहां-कहां दिखेगा यह चंद्र ग्रहण?

भारत के अतिरिक्त, यह ग्रहण निम्न क्षेत्रों में भी दिखाई देगा:

एशिया के अधिकांश हिस्सों में
यूरोप
पूर्वी अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
हिंद महासागर क्षेत्र

Views: 108

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167888