Sat, 20 Jun 2026
Post Details

निगम जालंधर में  घोटाला करने वाले दोषी अधिकारीयों पर हो सख्त कार्यवाही:: सन्नी सहोता

 नगर निगम की सभी यूनियनें सोमवार को नगर निगम मेयर, कमिश्नर तथा विजय लैंस विभाग को लिखित शिकायत देंगे

 

जालंधर आज तिथि 13 सितंबर (सोनू) : नगर निगम में फैले बर्ष्टाचार के खिलाफ आज नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के कार्यालय में जरनल सैक्ट्री सन्नी सहोता की अध्यक्षता में हल्का वैस्ट में हुए घोटालों को लेकर मीटिंग की जिसमें नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने सर्व सहमति से फैसला लिया की नगर निगम द्वारा वैस्ट हल्के में 5 करोड़ रुपये से भी  ज्यादा के विकास के कार्यो के टैंडर लगाए थे जिनमें 44 विकास कार्यो के टैंडरों में गड़बड़ी साबित की गई है। इसलिए इन टैंडरों को नगर निगम द्वारा अब रद्द कर दिया है। इस पर नगर निगम की यूनियनों ने रोष प्रकट किया है। यूनियनों ने नगर निगम के मेयर व कमिश्नर से पुरजोर मांग की है की ठेकेदारों से मिली भगत करके नगर निगम के जो अधिकारी पैसों का घोटाला कर रहे है। उन दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए और जो ठेकेदार विकास कार्यो के घोटाले में दोषी पाये जाते है। उन्हें भी ब्लैक लिस्ट घोषित किया जाए। ताकि भविष्य में उन्हें नगर निगम में कोई काम न मिल सके। इन घोटालों को लेकर नगर निगम की सभी यूनियनें सोमवार को नगर निगम मेयर, कमिश्नर तथा विजय लैंस विभाग को लिखित शिकायत देंगे ताकि दोषियों को सजा मिल सके। इस मीटिंग में शामिल निगम सफाई मजदुर यूनियन,सैंट्री इन्सपैक्टर ऐसोसिएशन,क्लैरी कल स्टाफ यूनियन, कर्मचारी तालमेल कमेटी,सैटरी सुपरवाईजर यूनियन, वाटर स्पलाई इम्पलाइज यूनियन, वाटर स्पलाई रीक्वरी स्टाफ,वाटर स्पलाई टैक्नीकल वर्कर यूनियन,नगर निगम फ़ीटरकुली एम्पलाईज यूनियन,फायर ब्रिगेड एम्पलाइज यूनियन, सीवरमैन एम्पलाईज यूनियन,नगर निगम जालन्धर ड्राईवर एंड जे.सी.बी ओपरेटर यूनियन,सेवादार एम्पलाई यूनियन, सफाई मजदूर यूनियन,नगर निगम लेबर एंड टैक्नीकल बर्कर्स यूनियन, म्यूंसीपल कर्मचारी दल पंजाब। मीटिंग में मुख्या रूप में शामिल श्री पवन अग्निहोत्री, पवन बाबा,सोमनाथ मेहतपुरी,प्रेम पाल डुमेली,अशोक भील, बिल्ला सभरवाल,सन्नी सेठी,गौरव गिल, अनिल सभरवाल, छोटा राजू,हरजीत बोब्बी,स.गुरबिंदर सिंह बिट्टू,विक्की सहोता,अमर कल्याण,करण थापर,हुसन लाल, संजीव भारद्वाज, रजीव गिल,राजिंदर सहोता,बब्लू सोंधी, राजु अंजान,नरेश लल्ला,विक्रम,जोन्नी, गोपल खोसला,प्रदीप सर्बटे,परमजीत सिंह, राकेश कुमार,राजेश कुमार,विनोद सहोता, शाम लाल गिल,अनुप कुमार,सोनु कोंसलर, जुगल किशोर,रंजीत सिंह,रूबी,भूषण कुमार,बरिंदर नाहर, स.कुलबिंदर सिंह, विक्रांत सिधु, सिकन्दर गिल,अमण दीप,जतिन्द्र कुमार सोनू,हैप्पी,सुनील कुमार,टीटू संगर, नीरज साहि,राज कुमार,गौरव भारद्वाज, नछतर सिंह,रिन्कू, रामेश कुमार, गोपाल, सुनील कल्याण,पवन कुमार,विजय सोंधी आदि।|

Views: 232

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167897