Sat, 20 Jun 2026
Post Details

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का आज जालंधर दौरा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की गाड़ीयों को हरी झंडी दी पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का आज जालंधर दौरा

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की गाड़ीयों को हरी झंडी दी

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब (राजन) : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारियां आज जालंधर बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री की गाड़ियों को हरी झंडी दी। इस दौरान उन्होंने कहाकि पंजाब में पिछले दिनों हुई बरसात से आई बाढ़ में कई गांव डूब गए।इस दौरान कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई पशु पानी में बह गए। बाढ़ प्रभावित गांवों को फिर से बसाने का काम पंजाब सरकार, संस्थाओं, एनजीओं, कलाकारों सहित अन्य लोगों द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस दौरान गांवों में भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी है। वहीं आज भी बाबा मोहन दास आश्रम की ओर से राहत सामग्री के ट्रक बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजे जा रहे है।

 

उन्होंने कहाकि केंद्र द्वारा भी पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया था। हालांकि केंद्र द्वारा अभी और पैसे भेजे जाएंगे। वहीं पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में अब पानी सूखने के बाद सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान जिन लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है, उनकों पंजाब सरकार द्वारा पूरा मुआवजा दिया जाएगा। गवर्नर साहब से सवाल पूछा गया तो ट्रम्प ने एच-1बी वीज़ा आवेदनों पर 100,000 डॉलर वार्षिक शुल्क लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए, गवर्नर साहब का क्या नाम था कि उसने जो करना था कर दिया अब हम करके दिखाएंगे।

Views: 155

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167899