Sat, 20 Jun 2026
Post Details

निगम की संयुक्त यूनियनों ने लगाया धरना कमिश्नर से कहा अगर 2 दिन में मांगें न मानी गई तो होगी हड़ताल:::सन्नी सहोता

यूनियनों की माँग नगर निगम जालंधर में आने वाली नई मशीनरी को वरिष्ठता के आधार पर स्थायी कर्मचारियों को वितरित किया जाए ।

जालंधर आज तिथि 26 सितंबर (सोनू) : नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने कई  सालो से लांबित मांगो को लेकर धरना दिया और निगम कमिश्नर को दो दिनों में पुरी करने का मांग पत्र दिया। यूनियनों ने कमिश्नर से कहा अगर यूनियन की मांगों को दो दिनों में पुरा न किया गया तो नगर निगम जालंधर की सभी यूनियाने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली जायेंगी। यूनियानों की अति जरूरी मांगे।
1.जेसीबी ऑपरेटर और जेटिंग मशीन ड्राइवर जो पिछले 10-15 वर्षों से मशीनों को चला रहे हैं, उन्हें स्थायी या डीसी रेट पर रखा जाये।     2.लंबे समय से नगर निगम में गाड़ियां चला रहे सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों को स्थायी ड्राइवर के रूप में पदोन्नत किया जाये,  3.ठेके पर चल रही गाड़ियों को बंद किया जाए। नगर निगम प्रशासन अपने स्तर पर वाहन खरीदकर कचरा उठाने का कार्य करवाए,4.नगर निगम जालंधर में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पेट्रोल पम्पों और वर्कशॉपों के कर्मचारियों को रोटेशन के अनुसार लगाया जाये,5.नगर निगम जालंधर में आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी किया जाए,6.सभी पार्षदों को चेतावनी दी जाए कि यदि किसी ने नव नियुक्त सीवरमैनों को हटाकर नए सीवरमैन रखने का प्रयास किया तो उन वार्डों की सफाई लिफ्टिंग/सीवर सफाई का कार्य बंद कर दिया जाएगा,7.नगर निगम जालंधर में आने वाली नई मशीनरी को वरिष्ठता के आधार पर स्थायी कर्मचारियों को वितरित किया जाए न कि वाहरी कर्मचारियों को दिया जाये।यूनियन ने चेतावनी दी है यदि दो दिन के अंन्दर अन्दर उपरोक्त मांगे नहीं मानी गई तो सोमवार दिनांक 29-09-2025 से नगर निगम की संयुक्त यूनियाने हड़ताल पर चली जायेंगी।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।धरने में शामिल यूनियनें निगम सफाई मजदुर यूनियन,सैंट्री इन्सपैक्टर ऐसोसिएशन, क्लैरीकल स्टाफ यूनियन,कर्मचारी तालमेल कमेटी,सैटरी सुपरवाईजर यूनियन, वाटर स्पलाई इम्पलाईज यूनियन, वाटर स्पलाई रीक्वरी स्टाफ यूनियन,वाटर स्पलाई टैक्नीकल वर्कर यूनियन,नगर निगम फ़ीटरकुली एम्पलाईज यूनियन, फायर ब्रिगेड एम्पलाइज यूनियन, सीवरमैन एम्पलाईज यूनियन,नगर निगम जालन्धर ड्राईवर एंड जे. सी.बी ओपरेटर यूनियन,सेवादार एम्पलाई यूनियन, सफाई मजदूर यूनियन,नगर निगम लेबर एंड टैक्नीकल बर्कर्स यूनियन, म्यूंसीपल कर्मचारी दल पंजाब। यूनियानों से मुख्या रूप में शामिल श्री पवन अग्निहोत्री,पवन बाबा, सन्नी सेठी,गौरव गिल, अनिल सभरवाल, छोटा राजू,हरजीत बोब्बी,बिल्ला सभरवाल,स.गुरबिंदर सिंह बिट्टू,विक्की सहोता,अमर कल्याण,करण थापर, राहुल सभरवाल,हुसन लाल,संजीव भारद्वाज,रजीव गिल, राजिंदर सहोता,नरेश लल्ला,विक्रम,जोन्नी,गोपल खोसला,प्रदीप सर्बटे,जोंटी,परमजीत सिंह,राकेश कुमार, राजेश कुमार,हैप्पी, विनोद सहोता,शाम लाल गिल,अनुप कुमार,सोनु कोंसलर, जुगल किशोर,रंजीत सिंह,रूबी,भूषण कुमार,बरिंदर नाहर, स.कुलबिंदर सिंह, विक्रांत सिधु,सिकन्दर गिल,अमण दीप, जतिन्द्र कुमार सोनू, हैप्पी,सुनील कुमार, टीटू संगर,नीरज साहि,राज कुमार, गौरव भारद्वाज, नछतर सिंह, रिन्कू, रामेश कुमार,गोपाल, सुनील कल्याण,पवन कुमार,विजय सोंधी आदि।

Views: 209

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167903