Fri, 19 Jun 2026
Post Details

माडल टाउन में दो मिनट में मोटरसाइकिल चुराई पढ़ें पूरी खबर 

माडल टाउन में दो मिनट में मोटरसाइकिल चुराई

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शहर के माडल टाउन में दो मिनट में ही दो चोर बाइक लेकर फरार हो गया। मालिक उसे पकड़ने के लिए पीछे भी भागा, लेकिन नाकाम रहा। सत करतार एन्क्लेव के रहने वाले पीड़ित दिनेश शर्मा माडल टाउन स्थित दानिशमंदा बेकर्स कैफे में बतौर कर्मचारी काम करते हैं।

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को दिनेश रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी के लिए कैफे पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक कैफे मालिक की कोठी के बाहर, जोकि माल रोड पर स्थित है, खड़ी की थी। रात करीब दस बजे अचानक दो युवक वहां पहुंचे और उनकी बाइक से छेड़छाड़ करने लगे। जब दिनेश उन्हें देखकर चिल्लाया तो चोर पहले ही बाइक का लाक तोड़ चुके थे और तुरंत बाइक लेकर फरार हो गए।

Views: 116

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167880