Thu, 18 Jun 2026
Post Details

ज्वेलर्स की दुकान की सोना खरीदने के बहाने महिला ने चुराई बालियां, वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद पढ़ें पूरी खबर 

ज्वेलर्स की दुकान की सोना खरीदने के बहाने महिला ने चुराई बालियां, वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जग्गू चौक स्थित इंडिया ज्वेलर्स की दुकान पर उस समय हंगामा मच गया, जब गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसी महिला ने सोने की बालियां चुरा लीं। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला बालियां चुराने के बाद दुकान से बाहर जाने लगी तो दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

दुकानदार चंद्रमोहन ने बताया कि महिला शाम करीब पांच बजे दुकान में आई और बालियां दिखाने के लिए कहने लगी।, जिसके बाद महिला ने बालियां देखते हुए तुराई से करीब साढ़े तीन से चार ग्राम वजन की सोने की बालियां पहले उसने मुट्ठी में और बाद में पैरों में छुपा लिया। बालियां छुपाने के बाद दुकान से जाने लगी तो उन्होंने उसे रोक लिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया। सूचना पाकर के पर पहुंचे थाना दे की पुलिस मौके पर पहुंची। लेडी कांस्टेबल की मौजूदगी में महिला की तलाशी ली, तलाशी के दौरान महिला के पास से तंबाकू, लाइटर व अन्य नशीला सामान बरामद हुआ। जांच अधिकारी एएसआइ गोपाल ने बताया कि दुकानदार चंद्रमोहन की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Views: 72

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167596