Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में महिला तस्कर के घर पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, देखो Video

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस की तरफ से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस की अगुवाई में तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। तस्कर की पहचान मंजीत कौर उर्फ पंबो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आई हुई है। 

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उक्त मंजीत कौर उर्फ पंबो को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन मंजीत कौर उर्फ पंबो ने  नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद आज वह पुलिस के साथ मिलकर उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187072