Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर के Hotel Meriton में पुलिस की रेड, हुआ बड़ा खुलासा

जालंधर के मेरिटन होटल में पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि होटल में 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात ढाई बजे रूम लिया गया था। जिसके बाद युवती के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। जिसको लेकर पुलिस ने शिकायत मिलने पर दबिश दी।

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आर्कषि जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के जानकार द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त व्यक्ति उसका रिश्तेदार नहीं है, लेकिन वह लड़की का पुराना जानकार है। 

एडीसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। इसी मामले को लेकर होटल में रेड दी गई है, वहीं होटल के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187072