Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ जख्मी

जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशल चौधरी गैंग से जुड़े शूटर आकाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मौजूद है, जिसके बाद टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

जानकारी के अनुसार फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर ही गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश मोहाली के एक जिम मालिक की हत्या के मामले में वांटेड था और कई अन्य आपराधिक वारदातों में भी उसका नाम सामने आया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187168