Thu, 30 Jul 2026
Post Details

उड़ान के कुछ मिनट बाद ही विमान में दिखीं चिंगारियां, यात्रियों की सांसें थम गईं

राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद वापस लौटना पड़ा। उड़ते विमान में चिंगारी और आग की लपटें दिखाई दी थीं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। हालांकि विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और सभी यात्रियों को विमान से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

घटना पर एयरलाइन ने दी सफाई
इस घटना पर सफाई देते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली-लेह उड़ान को केवल तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस बुलाया गया था। एयरलाइन ने दावों के उलट स्पष्ट किया कि विमान के कॉकपिट में आग लगने जैसी कोई चेतावनी या अलार्म नहीं बजा था। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद तकनीकी टीम इसकी गहन जांच कर रही है ताकि गड़बड़ी के असली कारण का पता लगाया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187167