Thu, 30 Jul 2026
Post Details

झारखंड प्लेन क्रैश में पंजाब के नौजवान ने भी गंवाई जान, एयर एंबुलेंस में सवार थे कैप्टन सवराजदीप

झारखंड से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। जान गंवानों वालों में को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह भी शामिल थे। वह अमृतसर के रहने वाले थे, उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार का गम का माहौल है।

कैप्टन सवराजदीप सिंह को 300 घंटे से अधिक का प्लेन उड़ाने का एक्सपीरियंस था। वह बहुत ही समर्पित पायलट थे और अपने काम के प्रति काफी ज्यादा प्रतिबद्ध थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और पूरे इलाके में गहरा शोक है।

बता दें कि एयर एंबुलेंस प्लेन बीमार मरीज संजय को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। एयर एंबुलेंस में कुल सात लोग सवार थे। इनमें मरीज, मेडिकल स्टाफ और विमान के क्रू सदस्य शामिल थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187113