Thu, 30 Jul 2026
Post Details

चुनाव से पहले पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल संभव, नए DGP की तलाश शुरू

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के लिए प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अब पंजाब पुलिस को स्थायी डीजीपी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पात्र अधिकारियों का पैनल मांगा है।

बताया जा रहा है कि यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा 5 फरवरी को दिए गए उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें कोर्ट ने राज्यों में 'कार्यकारी डीजीपी' की प्रथा पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

मौजूद समय में गौरव यादव पंजाब के कार्यकारी डीजीपी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि UPSC का पत्र 18 फरवरी को ही प्राप्त हो चुका है, जिसके बाद पंजाब गृह विभाग ने डीजीपी कार्यालय से योग्य अधिकारियों के नामों की लिस्ट मांगी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187113