Sat, 13 Jun 2026
Post Details

जालंधर में खौफ, डॉक्टर के घर पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; देखें CCTV

जालंधर महानगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला संतोखपुरा इलाके का है, जहां देर रात करीब 1:40 बजे बाइक सवार हमलावरों ने मशहूर डॉक्टर यशपाल के घर और बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया। बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 10 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी जयंतपुरी और थाना 8 के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन संदिग्ध हमलावर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। एसीपी ने बताया कि डॉक्टर के परिवार के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

बिना फिरौती मांगे हमला, रंजिश से इनकार
हैरानी की बात यह है कि हमलावरों ने न तो पहले कोई धमकी दी थी और न ही किसी तरह की फिरौती की मांग की है। स्थानीय पार्षद राजेश ठाकुर ने बताया कि वह डॉक्टर यशपाल को पिछले 20 सालों से जानते हैं और उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है। डॉक्टर यशपाल मोगा में अपना अस्पताल चलाते हैं।

Views: 32

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166536