श्री अकाल तख्त के फैसले पर बोले CM भगवंत मान, कहा- वायरल वीडियो में मैं नहीं हूं
इज़रायल-अमेरिका बनाम ईरान के बीच जारी युद्ध की खबरों ने भारत में चिंता पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर कच्चे तेल की सप्लाई रुकने की अफवाहें जंगल की आग की तरह फैल रही हैं, जिसका सीधा असर पंजाब के लोगों पर देखने को मिल रहा है।
पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर उमड़े लोग
गुरदासपुर के धारीवाल समेत कई नजदीकी इलाकों में पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई हैं। युद्ध के डर से घबराए लोग न केवल अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवा रहे हैं, बल्कि साथ में ड्रम, प्लास्टिक की केन और बोतलें लेकर भी पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह डर बैठ गया है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है या कीमतें आसमान छू सकती हैं।
पंप मैनेजर की अपील: घबराएं नहीं
हालात को बेकाबू होते देख पेट्रोल पंप प्रबंधकों ने मोर्चा संभाला है। धारीवाल के एक पंप मैनेजर ने स्पष्ट किया कि सप्लाई चेन में कोई रुकावट नहीं आई है और पीछे से निरंतर तेल के टैंकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। मैनेजर के मुताबिक, पंपों पर कई दिनों का एडवांस स्टॉक मौजूद है और सप्लाई आम दिनों की तरह ही जारी है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!