Thu, 30 Jul 2026
Post Details

BREAKING : 17 साल पुराने केस में बड़ा मोड़, राम रहीम को हाईकोर्ट से मिली राहत

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराए गए तीन आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है।

गौरतलब है कि 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने इस मामले में राम रहीम समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ आरोपियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187168