Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अमृतसर में खौफनाक वारदात! पुलिस कॉन्स्टेबल पर ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक कॉन्स्टेबल गुरदासपुर के एक डीएसपी के साथ सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी खत्म कर जब वह अपने घर लौटे तो गांव के कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

रॉड और डंडों से किया हमला
हमलावरों ने रॉड और डंडों से कॉन्स्टेबल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह मौके पर ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। हमले के बाद परिजन तुरंत घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत
डॉक्टरों के अनुसार सिर में लगी गहरी चोट के कारण उनकी जान चली गई। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
मृतक कॉन्स्टेबल की पत्नी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के सीधे हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जांच कर रही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में SHO हरसिमरत कौर ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की गहराई से जांच कर हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187168