Thu, 30 Jul 2026
Post Details

होशियारपुर में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर मौत

होशियारपुर के चोलांग टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ जब टोल प्लाजा पर पर्ची कटवा रही एक कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।

चश्मदीदों के मुताबिक टोल प्लाजा पर वाहन खड़ा होने के कारण अचानक लगी टक्कर बेहद भयावह थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों में एक मां और उसका बेटा शामिल हैं, जो दसूहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरा युवक गुरदासपुर जिले के गांव बाजेचक का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187115