Sat, 13 Jun 2026
Post Details

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आग, ड्रोन हमले के बाद कई फ्लाइट्स बदलीं

दुबई में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है। सोमवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाकर हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में आग लगने की घटना सामने आई, जिसके कारण एयरपोर्ट संचालन पर असर पड़ा और कई उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

ड्रोन हमले के बाद एयरपोर्ट के पास लगी आग
जानकारी के अनुसार हमला ड्रोन के जरिए किया गया, जिसके बाद एयरपोर्ट के पास स्थित फ्यूल टैंक में आग लग गई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और इलाके में जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी चल रहे युद्ध के दौरान इस क्षेत्र को निशाना बनाया जा चुका है।

कई उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट भेजा गया
हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर असर पड़ा और कुछ उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इन उड़ानों को पास स्थित दूसरे एयरपोर्ट की ओर भेजा गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि प्रभावित उड़ानों को Al Maktoum International Airport की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, जो जेबेल अली क्षेत्र में स्थित है। वहीं हमले के बाद Dubai International Airport के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Views: 31

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166528