Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में अब नहीं होगी गैस सिलेंडर की किल्लत! बुक करने के लिए नए नंबर जारी

पंजाब में अब लोगों को LPG गैस सिलेंडर की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए LPG बुकिंग के नए नंबर जारी किए गए हैं। अब उपभोक्ता मिस कॉल और IVRS के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

जारी जानकारी के अनुसार, मिस कॉल के माध्यम से बुकिंग के लिए 89272 25667 नंबर जारी किया गया है, जबकि IVRS के जरिए बुकिंग के लिए 83919 90070 नंबर दिया गया है। ये दोनों सुविधाएं फिलहाल पंजाब के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर बैठे ही बुकिंग की जा सकेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187156