Thu, 30 Jul 2026
Post Details

DM सुसाइड केस में लालजीत भुल्लर ने दिया बयान, बताया किस कारण दिया मंत्री पद से इस्तीफा

जाब के कैबिनेट मंत्री रहे लालजीत सिंह भुल्लर ने अमृतसर वेयरहाउस डीएम आत्महत्या मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।

जांच प्रभावित न हो, इसलिए दिया इस्तीफा - भुल्लर
भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है और उसे स्वीकार करने की मांग की है।



उनकी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है और वे नहीं चाहते कि इस मामले की जांच किसी भी तरह से प्रभावित हो, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। उनका इस्तीफा किसी दबाव में नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी के तहत दिया गया है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना जरूरी है और इसी कारण उन्होंने पद से हटना उचित समझा।

जानें क्या है पूरा मामला
अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले और अपने अंतिम पलों में रंधावा ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके एक सहयोगी ने उनके साथ मारपीट की थी। रंधावा ने दम तोड़ने से पहले दिए गए अपने बयान में मंत्री का नाम लिया था, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है और पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187115