Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाबी नौजवान की दुबई में मौत! अच्छे भविष्य के लिए गया था बाहर

दुबई में 22 साल के पंजाबी नौजवान की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद रमजान के रूप में हुई है जो लुधियाना के कंगनवाल का रहने वाला था। जैसे ही परिजनों को रमजान की मौत का पता चला तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

आर्थिक हालत सुधारने के लिए गया था दुबई
मोहम्मद रमजान की परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। वह परिवार की स्थिति को सुधारने के लिए कर्ज़ लेकर दुबई गया हुआ था। पर अचानक उसकी वहां से उसकी मौत की खबर सामने आई, जिसने परिवार को झकझोर कर रख दिया। अब परिवार पर बेटे का शव मंगाने के लिए खर्चा करना मुश्किल हो रहा है।

परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
परिवार के सदस्यों ने शव को भारत लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकारों से तत्काल मदद की मांग की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। दुबई पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि शव को भारत भेजने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187115