Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में Verka के 3 अधिकारी सस्पेंड,भारतीय सेना को भेजे दूध पाउडर के सैंपल हुए थे फेल

इंडियन आर्मी ने पंजाब के मशहूर डेयरी ब्रांड Verka के मिल्क पाउडर को क्वालिटी जांच में फेल करार दिया है। इसके बाद सेना ने करीब 124 मीट्रिक टन सप्लाई को मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया। इस संबंध में कंपनी को आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है।

7 दिन में सैंपल उठाने के निर्देश
सेना द्वारा जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि संबंधित कंपनी 7 दिनों के भीतर अपने सैंपल कार्यालय से वापस ले जाए। यदि तय समय सीमा में ऐसा नहीं किया जाता है, तो अधिकारियों की कमेटी इन सैंपल को नष्ट कर देगी और इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

3 अधिकारियों को किया सस्पेंड
पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल दो सैंपल जांच में फेल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वेरका अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है और जरूरत पड़ने पर फूड सप्लाई विभाग भी इस मामले में विस्तृत जांच करेगा। वहीं इस मामले में पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें लुधियाना मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह भी शामिल हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187156