श्री अकाल तख्त के फैसले पर बोले CM भगवंत मान, कहा- वायरल वीडियो में मैं नहीं हूं
पंजाब में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को अप्रैल महीने की शुरुआत से बड़ा झटका लगा है। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज रात से लागू हो जाएंगी और राज्य के लगभग सभी टोल प्लाजा पर कम से कम 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
लाडोवाल टोल प्लाजा पर नई दरें लागू
- कार (सिंगल साइड): ₹220 से बढ़कर ₹225
- कार (आने-जाने): ₹335 से बढ़कर ₹340
- LCV/LGV/मिनी बस (सिंगल): ₹360 से बढ़कर ₹365
- LCV/LGV/मिनी बस (रिटर्न): ₹545 से बढ़कर ₹550
- मंथली पास: ₹340 से बढ़कर ₹350
- सालाना पास: ₹75 तक की बढ़ोतरी
इस कारण बढ़े रेट
टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। इसके अलावा सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और उपलब्ध सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शुल्क निर्धारित किया जाता है। इस बार एनुअल रिवीजन प्रक्रिया के तहत करीब 2.5% से 10% तक टोल दरों में संशोधन किया गया है।
लोगों पर बढ़ेगा बोझ
टोल दरों में बढ़ोतरी से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, खासकर कमर्शियल वाहन चालकों और टैक्सी ऑपरेटरों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इससे ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!